नकुड: अम्बेहटी रोड से पुलिस ने 60 लाख रुपए की स्मैक सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
नकुड़ पुलिस को ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुख़बिर की सूचना पर एक शातिर स्मैक तस्कर महबूब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 270 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 60 लाख़ रुपये बताई जा रही है।