अटेर: वोट चोरी के विरोध में मौ कस्बे में कांग्रेस का पैदल मार्च,तहसील कार्यालय का किया घेराव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Ater, Bhind | Oct 14, 2026 भिण्ड। जिले के मौ में वोट चोरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू हुआ पैदल मार्च तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है