दादरी: FNG सर्विस रोड से पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, मौके से 1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 1 अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलोग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से पवन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का तस्कर है, जो बाहर के राज्यों से अवैध नशीले पदार्थ लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।