राजनांदगांव: नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिए 9 अक्टूबर को वार्ड नंबर 12 और 13 में शिविर का आयोजन होगा
राजनांदगांव नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा प्रतिमाह पेंशन का भुगतान वार्डों में शिविर लगाकर किया जाता हैं,इसी कड़ी में आगामी 9 अक्टूबर 2025 को वार्ड नंबर 12 और 13 में पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा,नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने पेंशनधारियों को शिविर में पहुंचकर सुविधा का लाभ लेने अपील की हैं।