गुन्नौर: गांव जहानपुर में आधी रात चोरी करने पहुंचे तीन संदिग्ध चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे चोरी करने पहुंचे तीन संदिग्ध चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक तीनों संदिग्ध चोरी की नीयत से एक घर में घुसे थे। आहट होने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तीनों को घेरकर पकड़ लिया । जिसके बाद पुलिस हवाले कर दिया।