शिवपुरी नगर: नयागांव मारका में रास्ता बंद करने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
नवाब सिंह जाटव पुत्र रामचरण जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की गांव के दबंग उनका रास्ता बंद कर रहे थे। जिसका उन्होंने विरोध किया तो दबंगों ने उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। एवं अब आदिवासियों के द्वारा उन पर झूठा केस लगाया जा रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई न होने के चलते आज शनिवार की दोपहर 3 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है