शिवपुरी नगर: नरवर में डीजे संचालकों पर मिर्ची झोंककर 4 लोगों ने मशीनें और सामान चुराया, एसपी से की शिकायत
नरवर के 15 में रहने वाले सोनू जाटव पुत्र मनोज जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की वह नरेंद्र कुशवाह के डीजे परऑपरेटर का काम करता है।बीते11 अक्टूबर को वह उमेश कुशवाह, निहाल कुशवाह और डीजे मालिक, नरेन्द्र कुशवाह माता विर्सजन पर जा रहें थे। तभी नरवर में ही अज्ञात 4 लोग आए और चारों पर मिर्ची का पाउडर फैक दिया एवं डीजे के उपर चढकर 2 मशीन एवं अन्य सामान चोरी कर ली