शिवपुरी नगर: मनियर में 4 दिन से अंधेरे में डूबी है कॉलोनी, समस्या के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर निवास पर पहुंचे स्थानीय लोग
मनियर के सुरेंद्र ने बताया कि हमारे यहां बिजली के ना ही खंबे है ना ही लाइन है अभी दीपावली के त्यौहार के चलते डीपी से लाइट डाली थी जो 4 दिन पहले बिजली विभाग के कर्मचारी काट कर चले गए और कहने लगे की कनेक्शन ले लो लेकिन कनेक्शन दूर से है इसलिए 50 हजार एक कनेक्शन की मांग की जा रही है. आज कॉलोनी वासियों ने बिजली की समस्या का निराकरण करने की कलेक्टर से मांग की है.