शिवपुरी नगर: मनियर में 11 वर्षीय किशोरी से बलात्कार करने का मामला; आरोपी युवक के परिजनों द्वारा धमकी देने का आरोप, SP से की गई शिकायत
मनियर के रहने वाले युवक ने जानकारी देते हुए बताया की क़रीब 2 माह पहले पड़ोस में रहने वाले एक शादीसुधा युवक शिवम आदिवासी ने उसकी 11 वर्षीय बहन के साथ बलात्कार करने की बारदात को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली थाने में की जहां पुलिस द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया। वही अब आरोपी के परिजन उन्हें राजीनामा का दबाव बना रहे हैं, एवं धमकी दे रहे हैं।