शिवपुरी नगर: नेहरगढ़ा में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल
बनवारी लाल यादव पुत्र जगन्नाथ यादव उम्र 38 वर्ष ने जानकारी देते हुए बताया की आज शनिवार की सुबह 10:00 बजे उसका अपने छोटे भाई राजेंद्र यादव से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की छोटे भाई ने उसमें गोली मार दी। घायल के हाथ में छर्रे लगे हुए है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।