रोटरी क्लब बीकानेर के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित ,
125 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांचे की गई
बीकानेर। समाजसेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रोटरी क्लब बीकानेर के तत्वावधान में आज शनिवार, 11 जुलाई को रोटरी भवन, बीकानेर में देश के प्रतिष्ठित मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
क्लब के सचिव कुणाल कोचर ने बताया कि शिविर में कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), ऑर्थोपेडिक (हड्डी एवं जोड़ रोग) तथा रेस्पिरेटरी (श्वसन रोग) विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे हृदय गति रुकने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति का जीवन बचाने हेतु आवश्यक प्राथमिक उपचार की जानकारी प्राप्त हो सके।