कटिहार: जिले के अलग-अलग स्थानों से शराब मामले में तीन लोगों को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग के द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया था। इस दौरान प्राणपुर थाना क्षेत्र से शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया। जबकि शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।