कटिहार: ड्राइवर टोला से नीरज पासवान हत्याकांड मामले में लाइनर की भूमिका निभाने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल
बुधवार की सुबह नीरज पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने वाले शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार शूटर से पूछताछ करने पर लाइनर की भूमिका निभाने वाले ड्राइवर टोला निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लाइनर ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने नीरज पासवान के बाहर निकालने बारे में सूचना देने के लिए कहा था।