सूरजपुर: जिला अस्पताल सूरजपुर में बड़ा हादसा टला, छत का प्लास्टर गिरा
सूरजपुर जिला अस्पताल में रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब अस्पताल के एक कमरे की छत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छत से प्लास्टर का मलबा गिरने के बाद कमरे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। तस्वीरों में छत की जर्जर हालत और नीचे बिखरा मलबा साफ नजर आ रहा है।