➡️ जिला स्तरीय रोजगार मेले में 112 विद्यार्थियों का हुआ चयन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अटल सभागार में युवा संगम 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई बैतूल तथा स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में 236 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें 96 छात्राएं एवं 140 छात्र शामिल थे। रोजगार मेले में प्रारम्भिक रूप से 112 विद्यार्थियों का चयन किया गया तथा उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम मदान ने युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार प्रदान करने वाला बनना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. अनीता सोनी ने कहा कि युवा प्रत्येक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए उनमें अपने लक्ष्य के प्रति जुनून, समर्पण तथा निरंतर प्रयास की भावना होना आवश्यक है।
जिला रोजगार अधिकारी डॉ. श्याम कुमार धुर्वे ने बताया कि भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे अपने भविष्य को सुरक्षित एवं सशक्त बना सकें।
जिला युवा संगम-2026 के अंतर्गत आयोजित इस रोजगार मेले में सागर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड रायसेन, जीके एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, टैलेंट कॉर्प सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नागपुर, आईसर-सीआईआई स्किल डेवलपमेंट पीथमपुर, क्वैस कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, वर्लपूल प्राइवेट लिमिटेड पुणे, आयाम वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, प्रथम एजुकेशन भोपाल एवं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस बैतूल सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निहारिका भावसार एवं श्री संतोष पवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे, डॉ. नीलिमा पीटर, प्राचार्य आईटीआई श्री शुभम वानखेड़े, टीपीओ एवं संयोजक, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रो. ऋषिकांत पंथी, टीओ, शासकीय आईटीआई श्री रूपेश कुमार ठाकरे सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
49 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026