➡️ मां तुझे प्रणाम योजना के तहत युवाओं का दल महाकौशल भ्रमण के लिए जबलपुर रवाना
मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत जिले के युवाओं का एक दल महाकौशल अंचल के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों के भ्रमण के लिए शुक्रवार को जबलपुर के लिए रवाना हुआ। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं में साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की भावना जागृत करना है।
युवा दल की रवानगी के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, श्री कृष्णा गायकी, श्री चाणक्य राखड़े ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना मध्यप्रदेश शासन की एक अनूठी पहल है, जो युवाओं को हमारी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र प्रेम से जोड़ती है। श्री कृष्णा गायकी ने युवाओं से इस भ्रमण से प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
➡️ महाकौशल के ऐतिहासिक और प्राकृतिक वैभव को जानेंगे युवा
जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने यात्रा की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि तीन दिवसीय इस भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत 19 जून से हुई है। दल अपने भ्रमण के दौरान जबलपुर के प्रसिद्ध भेड़ाघाट, चौसठ योगिनी मंदिर और पंचवटी जैसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करेगा। इसके पश्चात दल मंडला के लिए प्रस्थान करेगा, जहां उन्हें विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क में सफारी कराई जाएगी। यह दल 21 जून 2026 को मंडला से वापस लौटेगा। श्रीमती कुरील ने सभी युवाओं को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और सावधानी बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अतिथियों द्वारा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान खेल विभाग के समन्वयक, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
61 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026