होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस पर झंडावंदन, पुलिस बल रहा उपस्थित
नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को सुबह करीब 8 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा ने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस बल के अधिकारी और जवान अनुशासन के साथ मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।