कैसरगंज: रानीपुर के गोबराहा बाजार में तालाब में डूबकर महिला की मौत, शव घर से 100-150 मीटर दूर मिला
थाना रानीपुर क्षेत्र के गोबराहा बाजार गांव में एक महिला की तालाब में डूबकर मौत हो गई। महिला का शव घर से करीब 100-150 मीटर दूर तालाब में मिला है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान राबिया, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। राबिया अपने घर पर ही रहती थीं,मृतका के भाई अलीम अहमद ने बताया कि उनकी बहन राबिया की तालाब में डूबकर मौत हुई है। किसी