डिंडौरी: शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भीषण गर्मी में शाहपुर में वाटर फ्रीजर भेंट किया
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने शाहपुर में भीषण गर्मी के चलते ग्रामीणों को ठंडा पानी पीने के लिये वाटर फ्रीजर भेंट किया।शहपुरा विधायक ने सोमवार सुबह 8:00 सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट करते हुए जानकारी दी की दूर दराज से आने वाले राहगीरों आमजनों की सुविधा के लिए वॉटर फ्रीजर भेंट किया जिससे ग्रामीणों को प्यास ना रहना पड़े और समय पर ठंडा पानी मिल सके ।