पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने चाकरपुर तिराहे से हत्या के प्रयास के मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा, बाल अपचारी भी शामिल
थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही की टीम ने चाकरपुर तिराहा-बघराई रोड से छोटेमियां व बन्ने मियां उर्फ संतोष पुत्रगण रक्षपाल सिंह तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। सभी बघराई गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय भेजा।