पकड़ी दयाल: पिता के हत्या के प्रयास में आरोपी पुत्र हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पिता के हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी पुत्र थरबिटिया से हुआ गिरफ्तार,पुलिस उसे शनिवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पकड़ीदयाल थाना क्षेत्रक थरबिटिया का प्रमोद सहनी है। जिसके ऊपर उसके पिता अशर्फी सहनी में जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ साक्ष्य पाया गया है।