भोगांव: बेवर क्षेत्र में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ एलर्ट, कैंप लगाकर 54 मरीजों की कराई गई जांच
नगला महुआ गांव में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्थिति को संभालने और ग्रामीणों के इलाज के लिए स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप लगाया। इस शिविर में 54 बीमार ग्रामीणों की जांच की गई और उन्हें दवाएं दी गईं। कैंप में बुखार से पीड़ित 22 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें 17 लोगों की मलेरिया और 5 की डेंगू की जांच कराई गई।