जमशेदपुर में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को देखते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को 3:00 बजे साकची क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सड़कों से आवारा पशुओं को हटाया गया। इससे पहले सोनारी स्थित मरीन ड्राइव पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है।