Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image
image
image

उप विकास आयुक्त श्रीमती अनन्या सिंह को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई आज दिनांक 23 जून 2026 को समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, औरंगाबाद श्रीमती अनन्या सिंह (भा.प्र.से.) के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने श्रीमती अनन्या सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं प्रशासनिक दक्षता के साथ किया है। उनके कार्यों एवं योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा। जिला पदाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा भी श्रीमती अनन्या सिंह के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए गए तथा उनके भावी प्रशासनिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। समारोह में उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार द्वारा निर्गत अधिसूचना के अनुसार श्रीमती अनन्या सिंह, भा.प्र.से. (2020), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, औरंगाबाद का स्थानांतरण करते हुए उन्हें अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही, अगले आदेश तक उन्हें आयुक्त, मनरेगा के अतिरिक्त प्रभार का दायित्व भी सौंपा गया है। #Aurangabad #DistrictAdministration #Farewell #PublicService #Leadership #bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 23, 2026

MORE NEWS

📢 सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर औरंगाबाद प्रशासन पूरी तरह तैयार

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार आज समाहरणालय स्थित योजना भवन सभागार में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या-01/2026 के अंतर्गत विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) पदों हेतु आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

📝 24 जून 2026 को आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा एकल पाली में दो प्रश्न पत्र सेट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रथम प्रश्न पत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक आयोजित होगा। जिले में परीक्षा संचालन हेतु कुल 13 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

👮 कड़ी सुरक्षा एवं सतत निगरानी की व्यवस्था
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही जोनल एवं उड़नदस्ता दलों का गठन कर परीक्षा केंद्रों पर नियमित एवं औचक निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है।

🎥 हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड
परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व से लेकर समाप्ति तक संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रश्न पत्र से संबंधित गोपनीय प्रक्रिया, परीक्षा कक्षों की गतिविधियों एवं संचालन व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। सभी केंद्रों एवं नियंत्रण कक्ष में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी।

⏰ अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
अभ्यर्थियों को सुबह 08:00 बजे से प्रवेश दिया जाएगा तथा 09:00 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश केवल सघन फ्रिस्किंग के उपरांत होगा। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश की अनुमति होगी।

🚫 इन वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, वाई-फाई गैजेट एवं किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक अथवा लेखन सामग्री परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेगी। प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर कदाचार मानते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

👩‍🎓 महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था
महिला अभ्यर्थियों की सुविधा एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए पृथक फ्रिस्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही पेयजल, प्रकाश, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि निर्धारित समय का पालन करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में सहयोग करें।
#Aurangabad #Bihar #PoliceRecruitment #CSBC #TransparentExamination 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department Home Department, Govt. of Bihar

📢 सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर औरंगाबाद प्रशासन पूरी तरह तैयार जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार आज समाहरणालय स्थित योजना भवन सभागार में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या-01/2026 के अंतर्गत विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) पदों हेतु आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के सफल, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। 📝 24 जून 2026 को आयोजित होगी परीक्षा परीक्षा एकल पाली में दो प्रश्न पत्र सेट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रथम प्रश्न पत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक आयोजित होगा। जिले में परीक्षा संचालन हेतु कुल 13 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। 👮 कड़ी सुरक्षा एवं सतत निगरानी की व्यवस्था प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही जोनल एवं उड़नदस्ता दलों का गठन कर परीक्षा केंद्रों पर नियमित एवं औचक निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है। 🎥 हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व से लेकर समाप्ति तक संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रश्न पत्र से संबंधित गोपनीय प्रक्रिया, परीक्षा कक्षों की गतिविधियों एवं संचालन व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। सभी केंद्रों एवं नियंत्रण कक्ष में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी। ⏰ अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना अभ्यर्थियों को सुबह 08:00 बजे से प्रवेश दिया जाएगा तथा 09:00 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश केवल सघन फ्रिस्किंग के उपरांत होगा। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश की अनुमति होगी। 🚫 इन वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, वाई-फाई गैजेट एवं किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक अथवा लेखन सामग्री परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेगी। प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर कदाचार मानते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। 👩‍🎓 महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था महिला अभ्यर्थियों की सुविधा एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए पृथक फ्रिस्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही पेयजल, प्रकाश, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि निर्धारित समय का पालन करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में सहयोग करें। #Aurangabad #Bihar #PoliceRecruitment #CSBC #TransparentExamination Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department Home Department, Govt. of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 23, 2026

आज दिनांक 23 जून 2026 को महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  सोन नदी के संवेदनशील भागों में बालू खनन गतिविधियों के विनियमन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में औरंगाबाद जिले से जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक के दौरान जिले में बालू खनन की वर्तमान स्थिति एवं निगरानी व्यवस्था की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
बैठक के दौरान जिले में बालू खनन की वर्तमान स्थिति, निगरानी व्यवस्था एवं नियंत्रणात्मक उपायों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि बालू खनन कार्य स्वीकृत खनन योजना के अनुरूप ही संचालित किया जाए तथा District Survey Report (DSR) के आधार पर ही खनन क्षेत्रों का चयन एवं पट्टा आवंटन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही Annual Replenishment Study के आधार पर खनन योग्य रेत की मात्रा निर्धारित करने, निर्धारित खनन गहराई एवं पट्टा सीमा का कड़ाई से पालन करने तथा पुल, तटबंध, जलापूर्ति संरचनाओं एवं पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के निकट खनन गतिविधियों को प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत सोन नदी में बालू खनन कार्य Enforcement & Monitoring Guidelines for Sand Mining (EMGSM)-2020, Environment (Protection) Act, 1986 तथा बिहार बालू खनन नीति, 2019 के सुसंगत प्रावधानों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि EMGSM-2020 का मूल उद्देश्य वैज्ञानिक, पारदर्शी एवं पर्यावरण-अनुकूल रेत खनन सुनिश्चित करना तथा तकनीक आधारित निगरानी और सख्त प्रवर्तन व्यवस्था के माध्यम से अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से निगरानी, निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की जाती है। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण निवारण) (संशोधित) नियमावली, 2026 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

बैठक में बालू खनन गतिविधियों के प्रभावी विनियमन, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन तथा अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यालय स्तर से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सतत निगरानी, प्रभावी प्रवर्तन एवं आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया गया।
#mining #GoodGovernance #aurangabad #bihar #DistrictAdministration

आज दिनांक 23 जून 2026 को महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोन नदी के संवेदनशील भागों में बालू खनन गतिविधियों के विनियमन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में औरंगाबाद जिले से जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक के दौरान जिले में बालू खनन की वर्तमान स्थिति एवं निगरानी व्यवस्था की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बैठक के दौरान जिले में बालू खनन की वर्तमान स्थिति, निगरानी व्यवस्था एवं नियंत्रणात्मक उपायों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि बालू खनन कार्य स्वीकृत खनन योजना के अनुरूप ही संचालित किया जाए तथा District Survey Report (DSR) के आधार पर ही खनन क्षेत्रों का चयन एवं पट्टा आवंटन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही Annual Replenishment Study के आधार पर खनन योग्य रेत की मात्रा निर्धारित करने, निर्धारित खनन गहराई एवं पट्टा सीमा का कड़ाई से पालन करने तथा पुल, तटबंध, जलापूर्ति संरचनाओं एवं पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के निकट खनन गतिविधियों को प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत सोन नदी में बालू खनन कार्य Enforcement & Monitoring Guidelines for Sand Mining (EMGSM)-2020, Environment (Protection) Act, 1986 तथा बिहार बालू खनन नीति, 2019 के सुसंगत प्रावधानों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि EMGSM-2020 का मूल उद्देश्य वैज्ञानिक, पारदर्शी एवं पर्यावरण-अनुकूल रेत खनन सुनिश्चित करना तथा तकनीक आधारित निगरानी और सख्त प्रवर्तन व्यवस्था के माध्यम से अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से निगरानी, निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की जाती है। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण निवारण) (संशोधित) नियमावली, 2026 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। बैठक में बालू खनन गतिविधियों के प्रभावी विनियमन, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन तथा अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यालय स्तर से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सतत निगरानी, प्रभावी प्रवर्तन एवं आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया गया। #mining #GoodGovernance #aurangabad #bihar #DistrictAdministration

Aurangabad, Bihar | Jun 23, 2026

📢 ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका सुरक्षा को मिलेगा नया आधार — VB-G RAM G अधिनियम, 2025 के क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा सम्पन्न

आज दिनांक 23 जून 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM G अधिनियम, 2025” के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में औरंगाबाद जिला से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्रीमती अनन्या सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री अनुपम कुमार तथा डीपीओ, मनरेगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि 01 जुलाई 2026 से प्रस्तावित इस अधिनियम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका सुरक्षा को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों तक वैधानिक मजदूरी रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। साथ ही आवेदन के निर्धारित समय के भीतर कार्य उपलब्ध नहीं होने पर बेरोजगारी भत्ता तथा मजदूरी का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में योजना अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक कार्यों—जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्धन, जलवायु अनुकूलन एवं आपदा प्रबंधन आधारित कार्यों—को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त GIS आधारित ग्राम विकास योजना, DBT भुगतान प्रणाली, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, ई-मस्टर रोल, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग तथा सामाजिक अंकेक्षण जैसी तकनीक आधारित व्यवस्थाओं के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

मुख्य सचिव द्वारा सभी जिलों को निर्देशित किया गया कि अधिनियम लागू होने से पूर्व आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएँ तथा रोजगार उपलब्धता, शिकायत निवारण, भुगतान व्यवस्था एवं निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बनाया जाए।

मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी पंचायतों में पूर्व तैयारी, जन-जागरूकता अभियान, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, डिजिटल प्रणाली का प्रभावी उपयोग एवं विभागीय समन्वय सुनिश्चित करते हुए योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

सशक्त ग्राम • सुरक्षित आजीविका • विकसित भारत
#Aurangabad #VBGRAMG #ViksitBharat #GraminRozgar #RuralDevelopment #DistrictAdministration
Rural Development Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📢 ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका सुरक्षा को मिलेगा नया आधार — VB-G RAM G अधिनियम, 2025 के क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा सम्पन्न आज दिनांक 23 जून 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM G अधिनियम, 2025” के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में औरंगाबाद जिला से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्रीमती अनन्या सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री अनुपम कुमार तथा डीपीओ, मनरेगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि 01 जुलाई 2026 से प्रस्तावित इस अधिनियम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका सुरक्षा को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों तक वैधानिक मजदूरी रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। साथ ही आवेदन के निर्धारित समय के भीतर कार्य उपलब्ध नहीं होने पर बेरोजगारी भत्ता तथा मजदूरी का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में योजना अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक कार्यों—जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्धन, जलवायु अनुकूलन एवं आपदा प्रबंधन आधारित कार्यों—को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त GIS आधारित ग्राम विकास योजना, DBT भुगतान प्रणाली, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, ई-मस्टर रोल, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग तथा सामाजिक अंकेक्षण जैसी तकनीक आधारित व्यवस्थाओं के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव द्वारा सभी जिलों को निर्देशित किया गया कि अधिनियम लागू होने से पूर्व आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएँ तथा रोजगार उपलब्धता, शिकायत निवारण, भुगतान व्यवस्था एवं निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बनाया जाए। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी पंचायतों में पूर्व तैयारी, जन-जागरूकता अभियान, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, डिजिटल प्रणाली का प्रभावी उपयोग एवं विभागीय समन्वय सुनिश्चित करते हुए योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। सशक्त ग्राम • सुरक्षित आजीविका • विकसित भारत #Aurangabad #VBGRAMG #ViksitBharat #GraminRozgar #RuralDevelopment #DistrictAdministration Rural Development Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 23, 2026

🎓 औरंगाबाद में उच्च शिक्षा को नई दिशा — नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा॰प्र॰से॰) द्वारा नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, ओबरा एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मदनपुर में आगामी 01 जुलाई 2026 से पठन-पाठन प्रारंभ कराने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में महाविद्यालय संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं—फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, भवन सौंदर्यीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त वर्गकक्षों की उपलब्धता तथा नामांकन प्रक्रिया—की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

🪑 फर्नीचर एवं आवश्यक संसाधनों की खरीद हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण
🏫 भवनों में रंग-रोगन एवं आधारभूत सुविधाओं का कार्य अंतिम चरण में
🛡️ दोनों महाविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल
📚 अतिरिक्त वर्गकक्षों एवं भवन मरम्मती हेतु प्राक्कलन तैयार
📝 विश्वविद्यालय के समन्वय से नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार संचालित होगी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दोनों महाविद्यालयों में निर्धारित तिथि से शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप से प्रारंभ हों तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

औरंगाबाद जिला प्रशासन गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्ध है।
#Aurangabad #HigherEducation #GovernmentCollege #EducationForAll #DistrictAdministration #Bihar
Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🎓 औरंगाबाद में उच्च शिक्षा को नई दिशा — नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा॰प्र॰से॰) द्वारा नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, ओबरा एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मदनपुर में आगामी 01 जुलाई 2026 से पठन-पाठन प्रारंभ कराने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में महाविद्यालय संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं—फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, भवन सौंदर्यीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त वर्गकक्षों की उपलब्धता तथा नामांकन प्रक्रिया—की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 🪑 फर्नीचर एवं आवश्यक संसाधनों की खरीद हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण 🏫 भवनों में रंग-रोगन एवं आधारभूत सुविधाओं का कार्य अंतिम चरण में 🛡️ दोनों महाविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल 📚 अतिरिक्त वर्गकक्षों एवं भवन मरम्मती हेतु प्राक्कलन तैयार 📝 विश्वविद्यालय के समन्वय से नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार संचालित होगी जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दोनों महाविद्यालयों में निर्धारित तिथि से शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप से प्रारंभ हों तथा छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। औरंगाबाद जिला प्रशासन गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्ध है। #Aurangabad #HigherEducation #GovernmentCollege #EducationForAll #DistrictAdministration #Bihar Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 23, 2026