हिन्दू मुस्लिम धर्म समुदाय के लोगों ने सनौली खुर्द स्थित मस्जिद में एकजुट होकर दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष रत्न सिंह रावल एडवोकेट समाजसेवी ने हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ मदरसे में तीन सो बच्चों के साथ दीपावली पर्व पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और सभी को आपसी भाईचारे से सभी त्यौहार मनाने का संदेश दिया। इस दौरान मौलवी हारून ने भी भाईचारे के साथ एक दूसरे के साथ पर्व में साथ रहते हुए खुशियों में शामिल होने पर जोर दिया। जिससे देश एक नई शक्ति के रूप में उभरेगा।