बांसवाड़ा: सदर थाना क्षेत्र के पाडी कला गांव में संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, परिजन बिना पोस्टमार्टम के ले गए शव
सदर थाना क्षेत्र के पाडी कला गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि छगनलाल पुत्र वरसेंग निवासी पाडी कला की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर मौके पर मौजूद परिजन उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे।