परिहार: बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर कट्टा लहराकर गोली मारने की धमकी का आरोप
परिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दुकानदार और उसके मजदूर पर कट्टा दिखाकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की प्राथमिकी के अनुसार, छह सितंबर की सुबह बहन ने भाई को गलत इशारे कर परेशान किए जाने की जानकारी दी। भाई दुकान पर पहुंचा और विरोध किया तो दुकानदार कथित रूप से कट्टा निकालकर मजदूर के साथ बाहर आया और