पाली: ग्राम पटना के मजरा बड़ेबर में सड़क डलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ को सौंपा ज्ञापन
Pali, Lalitpur | Apr 9, 2026 ग्राम पटना निवासी ग्रामीणों ने गांव के मजरा बड़ेबर में पक्की सड़क डलवाए जाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि सड़क के अभाव में लोगों को आवाजाही के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उक्त मामले में राज्य मंत्री से सड़क निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग की।