पटोरी: जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, क्विज व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित जीएमआरडी कॉलेज में सेहत केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वास्थ्य परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें क्विज और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. विधान चंद्र भारती ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश कुमार रहे।