भादरा: महिला से जबरदस्ती करने और कपड़े फाड़ने का आरोप, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
भादरा। भिरानी थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर जबरदस्ती करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। महिला के शोर मचाने पर उसका बेटा पहुंचा तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।