जमुई: मुजफ्फरपुर व अन्य जगहों पर हुई अगजनी की घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट, अस्पतालों और होटलों का निरीक्षण जारी
Jamui, Jamui | Jun 9, 2026 मुजफ्फरपुर में हुए दर्दनाक अग्निकांडों को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट है। इसको लेकर DM के निर्देश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यावसायिक, आवासीय परिसरों और अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों की कड़ाई से जांच की जा रही है। विभिन्न अस्पतालों व होटलों में अग्निशमन यंत्र का जायजा लेने की तस्वीर मंगलवार की सुबह 8 बजे सामने आई है, जो लगातार आगे भी जारी रहेगी।