- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 30 अकटूबर को भिवानी में देंगे करोंड़ों रुपए की परियोजनाओं की सौगात
- भीम स्टेडियम मे राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों को पुरस्कार स्वरूप देंगे 185 करोड़ रुपए
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचायत भवन में सुबह 9 बजे और भीम स्टेडियम में 11 बजे करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से देशभर किसानों के खातों में जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त
भिवानी, 29 अक्टूबर। एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के सम्मान में भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को 11 बजे प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री खिलाडिय़ों को करीब 185 करोड़ रुपए की राशि ईनाम स्वरूप प्रदान करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से देशभर के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त जारी करने का सीधा प्रसारण पंचायत भवन, भिवानी में नौ बजे दिखाया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा दोनों कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, डीसी साहिल गुप्ता और एसपी मयंक मिश्रा ने भीम स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री 30 अक्टूबर को भिवानी के लिए करोंड़ों रुपए की सौगात देगे। मुख्यमंत्री 8 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुए एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के सम्मान में भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगें। उनके अलावा खेल मंत्री गौरव गौतम विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं। इस दौरान पंजाब एवं हरियाणा की खिलाडिय़ों के बीच सर्कल कबड्डïी मैच का आयोजन होगा। इसके साथ ही वैटर्न महिलाओं और पुरुषों की 5 हजार मीटर की दौड़ करवाई जाएगी। समारोह की तैयारियों की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि कबड्डïी खिलाडिय़ों और दौड़ में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वालों को धर्म सेना द्वारा स्कूटी/बाईक पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
प्रदेश के 128 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और उनको कुल 185 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपये के पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसमें 91 प्रतिभागियों ने एशियन गेम्स में 133 करोड़ 57 लाख रुपये और 37 प्रतिभागियों ने पैरा एशियन गेम्स में 51 करोड़ 82 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
बॉक्स
प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा डाली जाने वाली 24 वीं किश्त में जिला के एक लाख 20 हजार 798 किसानों को खातों में 24 करोड़ 20 लाख 10 हजार रुपए की राशि आएगी। हरियाणा में 16,18,808 लाभार्थियों के लिए किस्त संबंधी लॉट खोले गए हैं, जिनमें से 16,15,770 लाभार्थियों के आरएफटी पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। देशभर के 9.3 करोड़ से अधिक किसानों को 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत अब तक 23 किस्तों में किसानों को 4.47 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं। वर्ष 2019 में शुरू की गई थी।
बॉक्स
सम्मान समारोह में शामिल होने वालों की सुविधा के लिए बनाए पार्किंग स्थल
खिलाड़ी सम्मान समारोह में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा
1 भगत सिंह चौक के पास मेला ग्राउंड
2 शिक्षा बोर्ड भिवानी में अन्दर बनाई गई है।
-जींद और हांसी से आने वाले वाहन तिगड़ाना मोड़ से नए बाईपास से होते हुए महम रोड से होंडा चौक, वहां से भगत सिंह चौक पर और शिक्षा बोर्ड की पार्किंग में आएंगे।
-रोहतक रोड, दादरी रोड ओर लोहारू रोड से आने वाले वाहन नए बाईपास से होते हुए महम रोड से होंडा चौक और भगत सिंह चौक पर और शिक्षा बोर्ड में पार्किंग में आएंगे।
- तोशाम रोड से आने वाले वाहन बापोड़ा चौक, जेल बाईपास, तिगड़ाना मोड़ से नए बाई पास से होते हुए महम रोड से आकर होंडा चौक से भगत सिंह चौक पर पार्किंग में आएंगे।
बॉक्स
मुख्यमंत्री करेंगे 8 परियोजनाओं का होगा उद्घाटन व शिलान्यास
- भिवानी- चरखी दादरी रोड़ पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग 8433.08 लाख रुपये की लागत से एसटीपी उद्घाटन करेेंगे, जिससे प्रह्लाद गढ़, नीमड़ीवाली, हलवास, ढाणा नरसान, धिराना कलां को सीधा लाभ होगा।
- लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) भिवानी की ओर से रेवाड़ी-भटिंडा रेलवे लाइन पर भिवानी में एलसी संख्या 52-सी पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 2603.44 लाख रुपये है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे।
- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में 747.28 लाख रुपये की लागत से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल में नव निर्मित सीनियर सेकेंडरी स्कूल विंग का उद्घाटन करेंगे।
- मुख्यमंत्री द्वारा तोशाम के ब्लॉक कार्यालय भवन का शिलान्यास किया जाएगा, जिस पर 414.28 लाख रुपये की लागत आएगी।
- मुख्यमंत्री द्वारा बामला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की परियोजना की लागत 432.46 लाख रुपए की लागत से शिलान्यास किया जाएगा।
- दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की कैरू में 430.45 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का, भाखड़ा में 723.83 लाख रुपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन और ईश्वरवाल-द्वितीय में 428.37 लाख रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।
************