एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के सम्मान में भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को 11 बजे प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री खिलाडिय़ों को करीब 185 करोड़ रुपए की राशि ईनाम स्वरूप प्रदान करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से देशभर के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त जारी करने का सीधा प्रसारण पंचायत भवन, भिवानी में नौ बजे दिखाया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा दोनों कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, डीसी साहिल गुप्ता और एसपी मयंक मिश्रा ने भीम स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री 30 अक्टूबर को भिवानी के लिए करोंड़ों रुपए की सौगात देगे। मुख्यमंत्री 8 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 29, 2026