कालपी: कोटा बैराज से छोड़ा गया 17 हजार क्यूसेक पानी, कालपी में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को किया अलर्ट
Kalpi, Jalaun | Jul 15, 2025 राजस्थान के कोटा बैराज से 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे कालपी में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़कर 101 मीटर पार कर गया है उम्मीद जताई जा रही है, यमुना नदी में बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है, वही यमुना नदी पर खतरे का निशान 108 मीटर है।