कालपी: गांव में अवैध तमंचा लेकर घूम रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, आटा थाना पुलिस ने परासन गांव से किया गिरफ्तार
Kalpi, Jalaun | Jul 14, 2025 आटा थाने के उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव ने चेकिंग के दौरान 13 जुलाई को परासन गांव से अवैध तमंचा लेकर घूम रहे शनि कुमार पुत्र लखन अहिरवार को एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की दोपहर करीब 4:00 बजे जानकारी दी है।