कालपी: राजेपुरा में प्लॉट बेचने के नाम पर शख्स ने की ₹5 लाख की धोखाधड़ी, रुपए वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jul 14, 2025 कालपी के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी इरफान ने 13 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 10 जुलाई को शब्बीर खान ने प्लॉट बेचने की बात कहकर धोखाधड़ी कर ₹5 लाख लेकर हड़प लिए और प्लॉट का बैनामा मेरे नाम नहीं किया एवं अपने रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।