मुंबई से 23 बाइक राइडर्स का दल बस्तर की खूबसूरत वादियों की सैर के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचा था. धमतरी के मरकाटोला घाट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल रिद्धि की इलाज के दौरान मौत हो गई. ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार है और पुलिस जांच कर रही है #chhattisgarh #bastar #biker #bikergirl #reels