बस्सी: जयपुर ग्रामीण की आंधी थाना पुलिस ने अवैध पत्थर खनन मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, डंपर किया ज़ब्त
Bassi, Jaipur | Feb 5, 2025 जयपुर ग्रामीण की आंधी थाना पुलिस ने अवैध पत्थर खनन व परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से दोपहर करीब 3 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी। पुलिस ने पत्थरों से भरे एक डंपर को भी जप्त किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।