बस्सी: किशनगढ़ रेनवाल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 350 बालिकाओं को साइकिल वितरण, चेहरे पर मुस्कान दिखी
Bassi, Jaipur | Feb 7, 2025 किशनगढ़ रेनवाल कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे बालिकाओं को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण की गई। इससे पहले साइकिल वितरण समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान ने की। मुख्य अतिथि बतौर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत,अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह चौधरी मौजूद रहे।