बस्सी: तुंगा बस्सी कस्बे में गूगल मैप से भटका ट्रक ड्राइवर, बाजार में फंसने पर मौके से हुआ फरार
Bassi, Jaipur | Feb 6, 2025 आधुनिक तकनीक कभी-कभी परेशानी का कारण भी बन सकती है। ऐसा ही एक मामला आज गुरुवार को सवरे 5 बजे तूंगा बस्ती कस्बे में देखने को मिला, जब एक भारी-भरकम ट्रेलर गूगल लोकेशन के भरोसे चल रहा था और गलती से स्टेट हाईवे छोड़कर मुख्य बाजार में घुस गया। ट्रेलर चालक को जयपुर से दौसा की ओर जाना था। उसने रास्ता ढूंढने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया।