Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
dprobhojpur
प्रकाश, उल्लास और समृद्धि का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और अनंत खुशियां लेकर आए। दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। #HappyDiwali2026 #samratchoudhary #cmsamrat @samratchoudharybjp @iprdbihar
Bhojpur, Bihar
| Nov 9, 2026
#happydiwali2026
#samratchoudhary
#cmsamrat
MORE NEWS
जिला स्थापना दिवस समारोह में 10 नवंबर 2026 को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में गायक साहिल कौशिक देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति। @iprdbihar @artandculturebihar
Bhojpur, Bihar | Nov 9, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने आरा रेलवे स्टेशन एवं प्राइवेट बस स्टैंड का किया निरीक्षण, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए पेयजल, स्वच्छता, विधि-व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश आरा, दिनांक 09 नवंबर 2026। आगामी छठ महापर्व के अवसर पर जिले में आने वाले श्रद्धालुओं, आगंतुकों एवं यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 09 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा आरा रेलवे स्टेशन एवं प्राइवेट बस स्टैंड, आरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने आरा रेलवे स्टेशन पर छठ महापर्व के अवसर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के स्वागत तथा उनकी सुविधा के मद्देनजर साफ-सफाई, स्वच्छता, विधि-व्यवस्था, यात्री सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने तथा भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड, आरा का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता, यात्रियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, विधि-व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अविलंब सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रभावी प्रबंध करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान जिले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, भोजपुर, नगर आयुक्त, आरा नगर निगम, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आरा सदर, स्टेशन मैनेजर (रेलवे) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 9, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा ने आरा रेलवे स्टेशन एवं प्राइवेट बस स्टैंड का किया निरीक्षण, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश। @iprdbihar @biharhomedept_ @samratchoudharybjp
Bhojpur, Bihar | Nov 9, 2026
जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने रमना मैदान का किया निरीक्षण, ससमय कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश आरा, दिनांक 09 नवंबर 2026। आगामी जिला स्थापना दिवस समारोह के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज दिनांक 09 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा रमना मैदान, आरा का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टॉल, मुख्य मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं आगंतुकों के आवागमन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा आयोजन स्थल पर स्वच्छता एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह को भव्य, आकर्षक एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने का निर्देश दिया। साथ ही, आगंतुकों की सुविधा एवं विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। @iprdbihar @artandculturebihar
Bhojpur, Bihar | Nov 9, 2026
@iprdbihar @artandculturebihar
Bhojpur, Bihar | Nov 9, 2026
*ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार में 9 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश* दिनांक 09 नवंबर 2026, भोजपुर ,आरा। जिला पदाधिकारी, भोजपुर, श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा आज ईज ऑफ लिविंग के तहत आयोजित जिला जनता दरबार में 9 से अधिक आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग, शस्त्र शाखा से संबंधित मामले शामिल थे। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जाँच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। @iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Nov 9, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों ने महादलित टोलों में मनाई दीपावली आरा, दिनांक 07 नवंबर 2026। दीपावली के अवसर पर भोजपुर जिले के जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रखंडों और नगर क्षेत्रों के महादलित टोलों का भ्रमण किया गया। इस दौरान महादलित टोलों के परिवारों के साथ दीपावली मनाई गई तथा उन्हें पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। पर्व के अवसर पर पदाधिकारियों के महादलित टोलों में पहुँचने से वहाँ के परिवारों को प्रशासन से सीधे बातचीत का अवसर मिला। बच्चों और उनके परिवारों के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कर प्रशासन की ओर से अपनत्व का भाव व्यक्त किया गया। महादलित टोलों में परिवारों के बीच पहुँचकर दीपावली मनाने की इस पहल से पदाधिकारियों को वहाँ के लोगों के अनुभवों और उनकी प्राथमिकताओं को समझने का अवसर भी मिला। @iprdbihar @samratchoudharybjp
Bhojpur, Bihar | Nov 9, 2026
प्रेस विज्ञप्ति छठ पूजा एवं जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित सभी छठ घाटों पर ससमय साफ-सफाई, सुदृढ़ बैरिकेडिंग एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश खतरनाक घाटों को चिह्नित कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर जोर आरा, दिनांक 09 नवंबर 2026। आज दिनांक 09 नवंबर 2026 को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में छठ महापर्व एवं जिला स्थापना दिवस के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के संबंधित पदाधिकारियों को छठ घाटों की ससमय साफ-सफाई, पहुंच पथों की मरम्मत एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मजबूत बैरिकेडिंग कराने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने गहरे पानी वाले एवं खतरनाक घाटों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित करने तथा वहां लाल झंडे एवं बांस-बल्ले से दोहरी बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही, खतरनाक घाटों की सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें। विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता को सभी घाटों के आसपास निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा लटकते, ढीले एवं जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे। जिला स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने आयोजन को भव्य एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न विभागों को विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आकर्षक स्टॉल लगाने का निर्देश दिया। साथ ही, जिले के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं विकासात्मक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा दोनों आयोजनों को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस
Bhojpur, Bihar | Nov 9, 2026