जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने रमना मैदान का किया निरीक्षण, ससमय कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
आरा, दिनांक 09 नवंबर 2026।
आगामी जिला स्थापना दिवस समारोह के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज दिनांक 09 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा रमना मैदान, आरा का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टॉल, मुख्य मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं आगंतुकों के आवागमन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा आयोजन स्थल पर स्वच्छता एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह को भव्य, आकर्षक एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने का निर्देश दिया। साथ ही, आगंतुकों की सुविधा एवं विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
@iprdbihar
@artandculturebihar
Bhojpur, Bihar | Nov 9, 2026