घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा की हॉस्पिटल कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
हॉस्पिटल कॉलोनी पाथाखेड़ा में मंगलवार दोपहर 3 बजे व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पाथाखेड़ा पुलिस ने व्यक्ति को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल कॉलोनी पाथाखेड़ा में संजय पवार ने आत्मदाह करने का प्रयास किया है।