घोड़ाडोंगरी: जाजबोडी गांव में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा,एक आरोपी को किया गिरफ्तार
घोड़ाडोंगरी तहसील के जाजबोडी गांव में हुई चोरी के मामले का सोमवार को सारनी पुलिस ने खुलासा किया। वही पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाजबोडी गांव में बीते दिनों हुई चोरी के मामले में एक आरोपी शिवदास को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।