घोड़ाडोंगरी: सारनी पुलिस ने धसेड़ रोड पर सागौन एवं अवैध शराब की तस्करी करते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सारनी पुलिस ने धसेड़ रोड पर सोमवार को सागौन एवं अवैध शराब की तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि धसेड़ रोड पर फोर व्हीलर वाहन से सागौन एवं अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपी शेख आजम और तोहित अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 72 लीटर अवैध शराब एवं सागौन की 5 चरपट जप्त की गई है।