घोड़ाडोंगरी: सारनी के सतपुड़ा डेम के खोले गए 3 गेट, तवा नदी में छोड़ा जा रहा 2500 क्यूसेक पानी
सारनी के सतपुड़ा डेम के सोमवार को 3 गेट खोले गए। डेम के गेट खोलकर तवा नदी में 2500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तवा नदी में डेम का पानी छोड़े जाने से तवा नदी उफान पर चल रही है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण सारनी के सतपुड़ा डेम वाटर लेवल बढ़ गया है जिसे मेंटेनेंस करने के लिए डेम के 3 गेट खोले गए है।