घोड़ाडोंगरी: कुही गांव में युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
कुही गांव में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवक ने जहर खाया लिया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कुही गांव में सुरेंद्र वट्टी 28 साल ने अज्ञात कारणों से जहर खाया लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।