घोड़ाडोंगरी: चोपना में जमीनी विवाद में पिता और पुत्र से 3 लोगो ने मारपीट, पुलिस ने अस्पताल में किराया भर्ती
चोपना में मंगलवार दोपहर करीब 3बजे जमीनी विवाद में पिता और पुत्र से 3लोगो ने मारपीट की। चोपना पुलिस ने घायल पिता और पुत्र को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोपना में जमीनी विवाद में कृष्णपद गायनी और उसके बेटे मनीष कुमार गायनी के साथ 3 लोगो ने मारपीट की। जिससे पिता और पुत्र घायल हो गए।