बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई है। घायल महिला की पहचान सुशीला देवी के रूप में की जा रही है। जिसे उपचार हेतु निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। मामला शनिवार की रात्रि 8:55 के करीब की है।