सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षक संघ का धरना, नेशनल मेडिकल कमीशन के अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सोमवार को चिकित्सा शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन कर नेशनल मेडिकल कमीशन को प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में घोस्ट फैकल्टी दिखा कर मान्यता लेने का मूल कारण बताया। चिकित्सा शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो डा सर्वेश जैन ने बताया कि 2019 में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया जैसी डेमोक्रेटिक संस्था को खत्म कर दिया।